गोरखपुर: महेवा फलमंडी में फूड विभाग ने पुराने आलू को केमिकल से नया आलू बनाने वाले कारोबारियों पर की छापेमारी
असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर में महेवा फल मंडी में पुराने आलू को केमिकल से नया बनाने वाले कारोबारी पर छापेमारी की गई। असिस्टेंट फूड कमिश्नर ने बताया कि पुराने आलू को केमिकल के जरिए नया आलू की शक्ल देकर बाजारों में बेचा जा रहा है साथ ही गैर जनपद से आने वाले आलुओं को भी रंग के जरिए से नया बनाया जा रहा है।