गोरखपुर: रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कबड्डी प्रतियोगिता का किया समापन
गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 1 से 4 दिसंबर तक आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की 12 टीमों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।