गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने टुंडी रोड पर उसरी नदी पुल के पास से साइबर अपराध कर रहे 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया
गिरिडीह पुलिस ने टुंडी रोड के उसरी नदी पुल के पास झाड़ी में साइबर अपराधी कर रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गुरुवार को 12:30 बजे बरवाडीह साइबर थाना से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खा ने दी। गिरफ्तार आरोपी जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और 26 वर्षीय रंजीत कुमार यादव है।