गिरिडीह: शहरी ट्रैफिक सुधार को लेकर सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विष्पुते ने झंडा मैदान व पुराना जेल परिसर का निरीक्षण किया
शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार और पार्किंग व्यवस्था को लेकर गुरुवार को 3 बजे सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विष्पुते ने झंडा मैदान व पुराना जेल परिसर का निरीक्षण किया। मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम, नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो ,यातायात इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो समेत अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।