केतार: चंद्रावती देवी: भ्रष्टाचार के खिलाफ रहें सजग, अवैध वसूली की करें शिकायत
Ketar, Garhwa | May 31, 2026 केतार प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक और सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन अपडेट या किसी अन्य सरकारी कार्य के नाम पर यदि कोई कर्मचारी, पदाधिकारी अथवा बिचौलिया अवैध राशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि जन