गोरखपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर से जुड़े वायरल बयान पर गोरखपुर सांसद रवि किशन ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से फैलाया गया
गोरखपुर के सांसद रवि किशन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप को बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर से जोड़कर शेयर किया जा रहा है, जिसके बाद सांसद को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।विवाद बढ़ने पर रवि किशन ने शाम को एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन