उत्तराखंड में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंच के कथित 'शुद्धीकरण' किए जाने का मामला अब कानूनी रूप लेता जा रहा है। इस घटनाक्रम से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी ने अब आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को टिहरी कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में नई टिहरी कोतवाली पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गणेश गोदियाल के निर्देश पर हुई कार्रवाईप्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कानूनी कार्रवाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सख्त निर्देशों के बाद अमल में लाई गई है। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि वे इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और इसे देश के शीर्ष दलित नेता तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान मानते हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #NewTihri #Congressparty