वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री, पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार दीपक फरस्वाण के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
ॐ शांति।