इटारसी: न्यूयार्ड एसी शेड के प्रज्ञा बौद्ध बिहार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक लोग शामिल
मंगलवार को इटारसी के न्यूयार्ड स्थित एसी शेड के प्रज्ञा बौद्ध विहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। शाम करीब 4 बजे तक चले आयोजन में भारतीय बौद्ध महासभा शाखा इटारसी एवं रमाबाई महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।