ललितपुर: आजादपुरा शनि मंदिर के पास मोहल्ले में गंदे पानी को हटाए जाने को लेकर स्थानीय व्यक्ति ने नगर पालिका प्रशासन से की मांग
शहर के आजादपुरा शनि मंदिर व काली माता मंदिर के पास सुमेरा तालाब के पीछे मोहल्ले में गंदा पानी भरा हुआ है, जिसके चलते स्कूली बच्चों, मोहल्लेवासियों को निकलने में भारी समस्याएं आ रही हैं। वहीं आए दिन मच्छर सहित अन्य कीड़े मकोड़े उत्पन्न हो रहे हैं।वहीं उच्च अधिकारियों सहित नगर पालिका प्रशासन से गंदे पानी को हटाने की मांग की गई।