बिजनौर: गाँव गढ़ी के पास रोडवेज बस की साइड लगने से एक थ्री व्हीलर चालक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 10, 2024 बिजनौर जनपद के नहटोर थाना क्षेत्र में गांव गढ़ी के पास एक रोडवेज बस की साइड लगने से थ्री व्हीलर चालक उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजनौर निवासी उस्मान नहटोर जा रहा था। गाँव गढ़ी के पास पहुंचते ही रोडवेज की साइड लग गई। घायल अवस्था में राजगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से उस्मान कों बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।