बिजनौर: बिजनौर में हलदौर गंज रोड पर गांव चंदनपुरा के पास ट्रक की टक्कर लगने से 7 वी कक्षा के छात्र की मौत
Bijnor, Bijnor | Aug 10, 2024 बिजनौर जनपद की हल्दौर थाना क्षेत्र के हलदौर गंज रोड पर गांव चंदनपुरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रहे सातवीं कक्षा के छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे सातवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनो कर रो रो कर बुरा हाल है। ट्रक चालक ट्रक मौके से छोड़कर फरार हो गया