बिजनौर: कलेक्ट्रेड में किसानों के धरने के दौरान एक सिर फिरी महिला ने पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द लिखे पर्चे बखेरे
Bijnor, Bijnor | Aug 10, 2024 बिजनौर कलेक्ट्रेड परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का विभिन्न मांगों को लेकर धरना चल रहा था। इसी दौरान एक सिर फिरी महिला आई और पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द लिखे पर्चे हवा में उड़ा दिए। महिला की हरकत देख पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लिया है। महिला के साथ एक पुरुष को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है