चित्तौड़गढ़: फर्जी नाम पते बता कर शहर की महिला से किया दुष्कर्म, दो पुत्रियों से छेड़छाड़, आरोपी संजय की जगह सद्दाम निकला
महिला को फर्जी नाम पता बता कर उससे दोस्ती करने तथा उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी दो पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी सद्दाम मंसूरी को गिरफ्तार किया उसने अपना नाम संजय कुमावत बताया था पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर महिला और उसकी दो पुत्री को मोरबी गुजरात से दस्तियाब किया और उसके पति के सुपुर्द किया