गोरखपुर: प्रेस क्लब में बूढ़े मां-बाप ने बेटों पर मारपीट का लगाया आरोप
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले पूर्णवासी व उनकी पत्नी ने शुक्रवार को दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोरखपुर प्रेस क्लब में मीडिया कर्मियों को बताया कि उनके दो बेटे जयप्रकाश और ओमप्रकाश जायदाद के लिए उनके साथ मारपीट करते हैं और उन्हें घर से निकाल दिया है। बेटो ने 5 दिसंबर को उनके साथ मारपीट की इसकी शिकायत उन्होंने तिवारीपुर थाने पर की है।