गोरखपुर: रामगढ़ ताल इलाके में लड़ाकू विमान से बमबारी की स्थिति से निपटने के लिए किया गया मॉक ड्रिल
गुरुवार की रात रामगढ़ताल इलाके में नागरिक सुरक्षा कोर वायु सेना और अग्निशमन की टीम की ओर से विश्व युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान लड़ाकू विमान आसमान में गरजे, बम फेंकते हुए विमान आगे निकल गए। इसके बाद नागरिकों को इस स्थिति से निपटने के गुण सिखाए गए और बताया गया कि ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए।