गोरखपुर: बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि
संविधान रचित भारत रत्न से सम्मानित डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया। जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम व अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।