गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास पशु तस्करों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
सोशल मीडिया पर शाहपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास पशुओं को जबरन गाड़ी पर लादकर ले जाते हुए पशु तस्करों का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो गुरुवार रात 11:09 का है। पशु तस्कर प्रशांत त्रिपाठी नाम के व्यक्ति के घर के सामने घटना को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो पशु तस्करों में हथियार लहराया और वहां से फरार हो गए।