गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र के कुसमी बाजार स्थित आदर्श कन्या जूनियर हाई स्कूल में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार की सुबह 8:30 पर पिपराइच थाना क्षेत्र के कुसमी बाजार स्थित आदर्श कन्या जूनियर हाई स्कूल में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर मारपीट किया और तोड़फोड़ किया। स्कूल के प्रिंसिपल ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की स्कूल कैंपस में घुसकर बाहरी लोगों द्वारा मारपीट की गई। प्रिंसिपल ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।