अरवल की सड़कों पर फूटा इंडिया गठबंधन और युवाओं का भारी आक्रोश!
आज दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को अरवल जिला मुख्यालय की सड़कों पर न्याय और हक की आवाज बुलंद हुई। RJD सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के सांसद प्रतिनिधि, विकास मंच के नेता सह रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं और अरवल के युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा।
प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और BJP के आला नेताओं की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ा हमला बोला। युवाओं और कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मनोज कुमार यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरवल की जनता और यहां का युवा अपने हक की लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ेगा।
#ArwalNews #ManojKumarYadav #RJD #IndiaAlliance #BiharPolitics #YouthPower #GyaneshKumar #BJP #Protest
Arwal, Arwal | Oct 8, 2026