"स्व. रामविलास पासवान जी व्यक्ति नहीं, एक विचार थे। उन्होंने शोषितों, पीड़ितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया।"
अरवल के आनंद विहार रिसॉर्ट में लोजपा (रामविलास) के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की 6ठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज सह जिला प्रभारी मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर लोजपा(आर), भाजपा, जदयू और रालोमो के जिला अध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#RamVilasPaswan #SocialJustice #DeepakPrakash #Arwal #LJP #BiharPolitics
Arwal, Arwal | Oct 9, 2026