बाढ़: बाढ़ के हाजीपुर बिल्लौर में फायरिंग से दहशत, घटनास्थल से खोखा बरामद
Barh, Patna | May 30, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर बलौर गांव में शनिवार को लगभग 3 बजे जमीनी विवाद और मकान निर्माण को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लीला देवी अपने घर का निर्माण कार्य करा रही थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे कुछ लोगों ने कथित रूप से रंगदारी की मांग की। मांग का विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने फायरिंग कर दी।