जगदीशपुर: भागलपुर में कांग्रेस ने मतदाता पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ी पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को भागलपुर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेतृत्व में पूर्व विधायक अजीत शर्मा के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया।