गया टाउन सीडी ब्लॉक: गोदावरी में महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, जाँच जारी
गयाजी शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के गोदावरी कुम्हार टोली में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। मृतका की पहचान दुलारी देवी के रूप में हुई है। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 मई शुक्रवार की दोपहर 12 बजे दी गई है। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने कहा हो मायके पक्ष के लिखित शिकायत पर हो रही जांच।