अधौरा: हनुमान घाटी मोड़ के पास बस की छतरी पर बैठा युवक नीचे गिरकर घायल, इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Adhaura, Kaimur | Jun 30, 2025 हनुमान घाटी मोड़ के पास बस के छतरी पर बैठा एक युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई गई। जो युवक अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी उदय शंकर प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र राजा प्रजापति बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि युवक अधौरा से बस के छतरी पर सवार होकर भभुआ अपने काम से आ रहा था।