अशोक नगर: अशोकनगर की नेहा लोधी ने 10वीं में 98.8 अंक पाकर प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया
अशोकनगर मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट में इस बार उन बच्चों ने कमाल कर दिखाया है जिन्होंने अभावों में रहकर भी अपने सपनों को जिंदा रखा ऐसी ही एक मिसाल बनी हैं अशोकनगर की नेहा मजदूर परिवार की बेटी नेहा ने तमाम मुश्किलों के बावजूद 10वीं बोर्ड में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया नेहा ने 500 में से 491 अंक प्राप्त किए हैं।