ग्राम काबरी में अज्ञात कारणों के चलते 23वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी। काबरी में एक युवक ने महुएं के पेड़ पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती रात रविदास पिता इशार 23वर्ष ने पास ही स्थित खेत में महुए के पेड़ पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं परिजनों को घटना का पता सुबह चला।