कोंडागांव: राजस्व पखवाड़ा का शुभारंभ 01 अप्रैल से, गांव-गांव में लगाए जाएंगे राजस्व शिविर
राज्य शासन के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में राजस्व पखवाड़ा 01 अप्रैल में 15 अप्रैल तक गांव-गांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 01 अप्रैल को कोंडागांव,मर्दापाल,माकडी,फरसगांव,केशकाल तहसील और धनोरा तहसील के गांवों में शिविर आयोजित होंगे।