भभुआ: भभुआ वार्ड 14 में छोटकी पुलिया के पास पुलिस ने 30 पुड़िया हेरोइन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 15, 2026 भभुआ वार्ड 14 में छोटकी पुलिया के पास 30 पुड़िया हेरोइन के साथ पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को 12:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भभुआ वार्ड 14 निवासी स्वर्गीय सुरेश राम के 19 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार बताया जाता है। उन्होंने कहा गुप्त सूचना मिली कि वार्ड 14 में छोटकी पुलिया के पास हेरोइन बेचने का काम हो रहा है