गुना: सतगुरु गैस एजेंसी खेराड के 46 घरेलू गैस सिलेंडर राजसात, ₹1.38 लाख राशि शासन हेतु में जमा
गुना कलेक्टर के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही। 6 जून को जनसंपर्क विभाग ने बताया, जनवरी 2026 में सतगुरु गैस एजेंसी खैराड़ मकसूदनगढ़ के 46 घरेलू गैस सिलेंडर खाद्य विभाग ने मेडिकल बगीचा श्रीराम कॉलोनी गुना से जप्त किए। अपर कलेक्टर अखिलेश जैन के न्यायालय से पारित आदेश में 46 गैस सिलेंडर राजसात कर ₹1.38 लाख शान हित में जमा किए है।