कुनकुरी: तपकरा के सिंगीबहार सढ़होरा जंगल में 29 हाथियों के बीच फंसे परिवार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जिले के तपकरा वनपरिक्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिंगीबहार-सढ़होरा जंगल में 29 हाथियों के दल के बीच वैद्य का परिवार फंस गया। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल पिछले दो दिनों से जंगल में डेरा जमाए हुए है। सूचना मिलते ही वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाई और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने ट्रैक्टर की मदद से परिवार को सुरक्षित जंगल से बाहर