बाह: बूथ संख्या 332 मऊ जैतपुर में दीवार लेखन कार्यक्रम का विधायक ने किया संचालन
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दीवार लेखन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसको लेकर बूथ संख्या 332 मऊ जैतपुर में विधायक ने दीवार लेखन कार्यक्रम का संचालन किया और भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन मानस को जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जैतपुर रवींद्र भदौरिया एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे