अशोक नगर: अशोकनगर में अघोषित बिजली कटौती का विरोध, विधायक के साथ ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
अशोकनगर जिले में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को सुबह 11 बजे कई गांवों के लोग कोलूआ रोड स्थित पावर हाउस पर एकत्रित हुए। उनके समर्थन में स्थानीय विधायक हरी बाबू राय भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय, जब लोग गहरी नींद में होते हैं, अचानक बिजली काट दी जाती है।