हरिद्वार: बहादराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुई निशुल्क दवाओं की गाड़ी, संतों ने दिखाई हरी झंडी
बहादराबाद में संतों ने भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए निःशुल्क दवाइयों की गाड़ी को रवाना किया। यहां से पैंतालीस प्रकार की दवाएं इस गाड़ी में निःशुल्क रवाना की गई। दवाइयों को लेक बड़ी संख्या में संत अयोध्या की ओर रवाना हुए। इस मौके पर संतों ने इसे एक बड़ी पहल बताया।