सोनाहातु: सोनाहातू में ओलावृष्टि से सरसों की फसल व सब्जियों को बड़ा नुकसान
अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि से सोनाहातू प्रखंड के चोगा, बोंगादार-दुलमी, एडरमहातू गांव के किसानों के खेत में लगी सब्जियों को बड़ा नुकसान हुआ है। प्रखंड में 30 एकड़ सब्जियों के नुकसान होने का अनुमान है। खेत में लगी आलू, बीन, मिर्चा, मटर, गोभी, बैगन, सरसों की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है।