खगौल: दानापुर के आशोपुर में घेरे के अंदर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
दानापुर थाना क्षेत्र के आशोपुर में शनिवार सुबह करीब 8 बजे लखनी बीघा पुलिस चौकी से करीब 100 गज की दूरी पर एक बाउंड्री के अंदर अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एएसपी अजीत कुमार और थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम