हरिद्वार: गाजीवाली में पुलिया के नीचे जलभराव से निकला 6 फुट का मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़कर गंगा में छोड़ा
शुक्रवार दोपहर गाजीवाली में पुलिया के नीचे भरे पानी में अचानक 6 फुट का मगरमच्छ निकलने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा। बताया जा रहा है दिन भर चले मगरमच्छ को पकड़ने की कवायद के बाद शाम 6 बजे करीब वन विभाग ने उसे मुख्य गंगा में छोड़ दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।