हरिद्वार: राजा गार्डन क्षेत्र में फिर घुसा जंगली हाथियों का झुंड, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के राजा गार्डन क्षेत्र में रात एक जंगली हाथियों का झुंड घुसने से अफरा तफरी मच गई। हाथियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि जंगली हाथियों का झुंड रोजाना आबादी क्षेत्रों में घुस रहा है लेकिन वन विभाग इन्हे रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। शुक्रवार रात भी हाथियों का झुंड राजा गार्डन क्षेत्र में घुस आया, इससे अफरा तफरी मच गई।