हरिद्वार: अद्भुत बकरी के बच्चे को मालिक ने ज्वालापुर के पीठ बाजार में किन्नरों के हवाले किया, किन्नरों ने अपनाया
ज्वालापुर की पीठ बाजार में किन्नरों के आवास पर शुक्रवार शाम जमकर खुशी मनाई गई। यहां एक बकरी ने ऐसे बच्चों को जन्म दिया जिसके अंदर नर और मादा दोनों के गुण थे। बकरी के मालिक ने यहां पहुंचकर किन्नरों के सुपुर्द बकरी के इस बच्चे को कर दिया। बकरी के बच्चे को पा कर किन्नर भी खासे खुश नजर आए। उनका कहना है कि इस बेजुबान को पालकर वे खुद को भाग्यशाली समझेंगे।