हरिद्वार: बहादराबाद में शाम को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहे परिजनों के घर के अंदर हुई लाखों की चोरी
बहादराबाद के रोहालकी किशनपुर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लाखों की चोरी हो गई। घटना उसे समय की है जब परिजन बच्चों के साथ घर के बाहर लॉन में खेल रहे थे कि तभी घर के अंदर पीछे के दरवाजे से पहुंचे चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस में जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।