चाईबासा: मझगांव जैसी घटनाओं पर रोक के लिए गांव-गांव बजेगा ग्राम सभा का बिगुल,- मानकी मुंडा संघ का बड़ा निर्णय
सामाजिक सौहार्द, पारंपरिक ग्राम स्वशासन व्यवस्था और शांति कायम रखने के उद्देश्य से मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति ने महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को मंगलाहाट रेस्ट हाउस, चाईबासा में आयोजित केंद्रीय बैठक में हाल ही में मझगांव प्रखंड में हुई घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए चर्चा की गई।