समस्तीपुर: नगर थाने में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
समस्तीपुर जिले के नगर थाने में थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी के नेतृत्व में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार 3:00 बजे दिन में किया गया। इस बैठक में शहर के सभी दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी ने सभी कमेटी सदस्य को कई निर्देश जारी किया है।