समस्तीपुर: चांदचौर डीह NH-28 पर दो बाइक की टक्कर से एक युवक हुआ जख्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
समस्तीपुर जिले के चांदचौर के रहने वाले सत्यम कुमार डैनीचौक स्थित ऑफिस से अपने घर आ रहे थे।चांदचौर डीह NH28 पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर मंगलवार 1:30 बजे के आसपास की बताई गई है।