समस्तीपुर: शहर के सरकारी बस स्टैंड में पान समाज के लोगों ने आरक्षण खंडित होने के विरोध में दिया एक दिवसीय धरना
समस्तीपुर जिले के पान समाज के लोगों ने आरक्षण खंडित होने की विरोध में शहर के सरकारी बस स्टैंड में मंगलवार को 10:00 बजे से एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूरे जिले भर के पान समाज के लोगों ने भाग लिया।इसको लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सोंपा गया है।