टाटीझरिया: टाटीझरिया के धरमपुर में भूमिपूजन व ध्वजारोहण के साथ गायत्री महायज्ञ का शंखनाद, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह
टाटीझरिया के धरमपुर में भूमिपूजन व ध्वजारोहण के साथ गायत्री महायज्ञ का शंखनाद। देवी मंडप जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, 13 अप्रैल से शुरू होगा तीन दिवसीय अनुष्ठान। धरमपुर में रविवार को आध्यात्मिक उत्साह का माहौल रहा। अवसर था पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं देवी मंडप जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आयोजित भूमिपूजन व ध्वजारोहण का।