बारां: बोरेडी शनिधाम पर शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन व पूजा-अर्चना
Baran, Baran | Mar 29, 2025 जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सीसवाली मार्ग स्थित बोरेडी शनिधाम पर शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन व पूजा-अर्चना की। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। भीड़ का आलम यह था कि तडक़े चार बजे से दोपहर बारह बजे तक दर्शन के लिए कतारे लगी रही। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।