शिवहर: तरियानी में वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, एसपी अनंत कुमार राय
एसपी अनंत कुमार राय ने बताया है कि तरियानी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 3 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जो शिवहर जिला में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. इससे पहले वाहन जांच दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके पास से एक देशी पिस्तौल, दो चाकू बरामद किया गया है. मोटरसाइकिल को भी जब्त कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।