शिवहर: तीन-तीन शव को खोजने के लिए बागमती नदी में उतारा गया एनडीआरएफ की टीम
बागमती नदी शिवहर में पिछले 6 दिन के अंदर तीन युवक डूब गया है. तीन युवक का शव अभी तक बरामद नही हुआ है. पहली घटना 12 अगस्त को हुई थी. दूसरी घटना 15 अगस्त को सुबह में हुई थी और तीसरी घटना 15 अगस्त की देर शाम हुई थी. तीनो युवक के शव को खोजने के लिए पटना से मंगाया गया एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान सुबह से शुरू कर दिया गया है।