शिवहर: डीएम एसपी ने डुब्बा घाट का लिया जायजा, कहा पटना से आए एनडीआरएफ की टीम शव को खोजने के लिए चलाएगा सर्च अभियान
डीएम पंकज कुमार, एसपी अनंत कुमार राय, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनिल कुमार आज डुब्बा घाट पर पहुंचकर जायजा लिया है. उन्होंने बताया कि कल डुब्बा पुल से एक युवक गिर गया था. जिसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है. सोमवार को भी एक युवक डूब गया था. उसका भी शव बरामद नहीं हुआ है. शव को खोजने के लिए पटना से NDRF की टीम को बुलाया गया है. जो सर्च अभियान चलाकर शव खोजेगी।