शिवहर: जदयू सांसद लवली आनंद ने मातृ शिशु अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
शिवहर जदयू सांसद लवली आनंद आज शिवहर पहुंचते ही मातृ शिशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है. निरीक्षण के दौरान मातृ शिशु अस्पताल के सभी फाइलों की जांच की है. डॉक्टर को निर्देश दिया है कि रोस्टर के आधार पर ड्यूटी करें. कार्य में लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी. मातृ शिशु अस्पताल परिसर में गंदगी नहीं होनीं चाहिए. जल निकासी की ठोस व्यवस्था जल्द की जाएगी।